बिरला पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ में हिंदी विभाग के तत्वावधान में 14 अगस्त 2026 को अंतःसदनीय हिंदी वाद-विवाद एवं भावाभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने तर्कशक्ति, वाक्-कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं भावाभिव्यक्ति प्रतियोगिता में सजीव अभिनय और संवाद अदायगी से विभिन्न पात्रों को मंच पर जीवंत कर दिया। 🎤🎭
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति अनुराग, रचनात्मकता और प्रभावी संचार कौशल को प्रोत्साहित किया।
Birla Public School Kishangarh, Best Boarding School In Rajasthan, Best Residential School Rajasthan, Best School In Kishangarh, Hindi Debate Competition, Hindi Language Activities, Inter House Competition









